बच्चे का वजन तेजी से बढ़ने से क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:57

बच्चे के ज्यादा वजन बढ़ने पर ऐसे लगाएं रोक

गलत खानपान की वजह से कई बार बच्चों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है। बच्चों के लाइफस्टाइल में ये बदलाव करके उनके वजन को कम किया जा सकता है।

ज्यादा तेजी से वजन बढ़ना शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। मोटापा किसी भी उम्र में हो सकता है। आजकल छोटे बच्चे भी इस मोटापे का शिकार हो रहे हैं। गलत लाइफस्टाइल, बाहर का खाना और फिजिकल एक्टीविटीज का कम होना बच्चे में वजन बढ़ने के मुख्य कारण हैं। बच्चों का तेजी से वजन बढ़ने पर बच्चों को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। वहीं वजन ज्यादा होने पर कई बार बच्चे का आत्मविश्वास भी कमजोर होने लगता है। आइए जानते हैं बच्चे का वजन ज्यादा तेजी से बढ़ने पर उसके रूटीन में किस तरह का बदलाव करें।
डाइट पर ध्यान दें

बच्चे को हेल्दी रखना आवश्यक है लेकिन इसका मतलब ये हरगिज नहीं है कि बच्चे को सब कुछ हद से ज्यादा खिलाया जाए। बच्चे को खाने में ऐसी चीजें दें, जिससे उसकी भूख शांत हो लेकिन उसमें कैलोरीज बहुत ज्यादा न हों, ताकि वजन तेजी से न बढ़े। बच्चे को पैकेट बंदफूड्स, बिस्किट, नमकीन और चॉकलेट आदि चीजें देने से बचें। बच्चे को एक साथ बहुत सारा खाना देने के बजाय छोटी-छोटी मील्स दें। इससे बच्चे का वजन तेजी से नहीं बढ़ेगा। इसके अलावा बच्चे को अच्छी मात्रा में पानी पिलाएं।
एक्सरसाइज

बच्चों को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करें। एक्सरसाइज करने से बच्चे का शरीर मजबूत होने के साथ वजन बढ़ने से भी रोकेगा। एक्सरसाइज अगर बच्चा घर पर नहीं करता है, तो उसे पार्क में लेकर जाएं और उसके साथ आप भी हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। बच्चों के लिए ऐसा ग्रुप भी बनाने की कोशिश करें, जिनके साथ मिलकर बच्चा एक्सरसाइज कर सके।
बच्चे को हेल्दी चीजें दें

बच्चे को नूडल्स, बर्गर, पकौड़ियां, फ्राइड फूड्स और बिस्किट आदि देने से बचें। बच्चे को ये चीजें खिलाने से उसकी भूख भी नहीं शांत होती और वो अनावश्यक कैलोरीज इकट्ठा करता रहती है। इससे बच्चे के शरीर में फैट बढ़ता है। बच्चे को नाश्ते में नट्स, फ्रूट्स, डोसा, इडली, पोहा, दलिया, वेजिटेबल सैंडविच, खिचड़ी, स्प्राउट्स आदि दे सकते हैं। इसके अलावा खाने में बच्चे को रोज थोड़ा सलाद जरूर खिलाएं। रात में बच्चे को टोंड दूध पीने के लिए दें।
बच्चे का स्क्रीन टाइम कम करें

बच्चे कई बार टीवी या मोबाइल देखते समय भूख से ज्यादा खा लेते हैं, जो आगे चलकर मोटापे का कारण बनता है। बच्चों को हेल्दी खाना खिलाने के अलावा यह भी जरूरी है कि वो खाना खाते समय मोबाइल या टीवी से दूर रहें और पूरा फोकस सिर्फ खाने पर रखें। बच्चों को डाइनिंग टेबल या जमीन पर बैठाकर खाने की आदत डालें। बच्चे की उम्र के हिसाब से ही उनकी थाली में खाना सर्व करें।


बच्चों को आउटडोर एक्टिविटिज करवाएं
बच्चों को ऐसे खेल खेलने के लिए प्रेरित करें, जो खेल बाहर जाकर खेले जाते हैं। बच्चों को फुटबॉल, बालीबॉल और बेट बॉल जैसे खेल बच्चों को खेलने दें। बच्चों को ये खेल वजन कम करने के साथ उनकी आउटडोर एक्टिविटिज को भी बढ़ाएंगे। इन तरीको से बच्चों का स्क्रीन टाइम भी कम होगा और बच्चे सोशल भी बनेंगे।

बच्चे का वजन बढ़ने से बच्चों को कई तरह की बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता हैं। ऐसे में बच्चों हेल्दी खाना दे। स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करें। इससे बच्चा बाहर के खाने से बचेगा। बच्चे के वजन बढ़ने पर उसे मेंटल हेल्थ पर भी ध्यान दें। कई बार बच्चा परेशान होने की वजह से भी उसका वजन बढ़ने लगता है। अगर बच्चे का वजन तेजी से बढ़ रहा है तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info